रांची, 30 नवंबर 2025
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रांची के मैदान का अब तक का सबसे ऊंचा स्कोर खड़ा कर दिया। रोहित शर्मा और विराट कोहली की धमाकेदार साझेदारी के दम पर भारत 350 के पार पहुंचा, जो रांची के ODI इतिहास में अब तक का सर्वोच्च योग है।
कोहली-रोहित की रिकॉर्ड तोड़ साझेदारी
विराट कोहली ने 135 रन (120 गेंद, कई चौके-छक्के) ठोककर शानदार पारी खेली, जबकि रोहित शर्मा के साथ उनकी 136 रनों की साझेदारी ODI क्रिकेट में विश्व रिकॉर्ड तोड़ने वाली रही। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत में ही आक्रामक रुख अपनाया। कोहली का यह शतक सचिन तेंदुलकर के ODI शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने वाला साबित हुआ।
दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब
दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही। हर्षित राणा ने एक ही ओवर में रिकल्टन और डिकॉक को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
भारत के विशाल स्कोर के जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पारी लड़खड़ा गई, क्विंटन डी कॉक जल्दी आउट हो गए ।खबर लिखे जाने तक स्कोर 36/3 पहुंच गया मैच जारी है दर्शकों में भारी उत्साह है।आज की मैच में हर्षित राणा जैसे गेंदबाजों ने शुरुआती झटके दिए। टेस्ट सीरीज में 2-0 से आगे दक्षिण अफ्रीका अब ODI में वापसी की कोशिश कर रही है।


