नई दिल्ली_05/03/2026
भारत के सबसे प्रतिष्ठित भू-राजनीतिक सम्मेलनों में से एक, रायसीना डायलॉग का 11वां संस्करण आज 5 मार्च 2026 से नई दिल्ली में शुरू हो गया है। तीन दिवसीय यह महासम्मेलन 7 मार्च तक चलेगा।
क्या है रायसीना डायलॉग?
रायसीना डायलॉग की शुरुआत 2016 में हुई थी। यह सम्मेलन ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ORF) द्वारा विदेश मंत्रालय के सहयोग से हर साल आयोजित किया जाता है। इसमें दुनिया भर के राष्ट्राध्यक्ष, विदेश मंत्री, नीति-निर्माता, उद्योगपति और विशेषज्ञ भाग लेते हैं।
इस वर्ष की थीम
इस बार का विषय है — “Saṁskāra: Assertion, Accommodation, Advancement”यह थीम वैश्विक चुनौतियों के बीच सभ्यतागत निरंतरता, अनुकूलन और प्रगति पर केंद्रित है।
सम्मेलन के प्रमुख अतिथि कौन हैं?
🇫🇮 फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब राज्य यात्रा पर भारत पहुंचे हैं। वे उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि और कीनोट स्पीकर होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ पर उनका स्वागत करते हुए कहा कि यह यात्रा भारत-फिनलैंड संबंधों को और मजबूत करेगी।
🇧🇹 भूटान के विदेश मंत्री ल्योंपो डी.एन. धुंग्येल भी सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत-भूटान साझेदारी गहरे विश्वास और सद्भाव पर आधारित है।रवांडा के विदेश मंत्री ओलिवियर जे.पी. नदुहंगिरेहे भी भारत पहुंचे हैं। वे रायसीना डायलॉग के साथ-साथ भारत-रवांडा संयुक्त आयोग की दूसरी बैठक में भी भाग लेंगे।
किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
इस मंच पर इन अहम विषयों पर विचार-विमर्श होगा:
🌏 भू-राजनीतिक गठबंधन, जलवायु परिवर्तन, प्रौद्योगिकी और डिजिटल सुरक्षा, आर्थिक सुरक्षा,वैश्विक शासन इंडो-पैसिफिक क्षेत्रीय मुद्दे पर होगी चर्चा।
रायसीना डायलॉग 2026 ऐसे समय में हो रहा है जब दुनिया भर में भू-राजनीतिक बदलाव तेज हो रहे हैं। यह मंच वैश्विक नेताओं को एक साथ लाकर रणनीतिक साझेदारियों और सहयोग की नई दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


