34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम संबोधन:_“GST बचत उत्सव: हर घर में खुशियां, हर जेब में बचत”

Must read

नवरात्रि पर पीएम मोदी का तोहफा, आज से शुरू हुआ ‘GST बचत उत्सव’”

नई दिल्ली/भारत 22 सितम्बर 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्रि की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि 22 सितम्बर से देश में नेक्स्ट जेनरेशन GST रिफॉर्म्स लागू हो रहे हैं। इसे उन्होंने “GST बचत उत्सव” की संज्ञा दी।

पीएम मोदी ने कहा कि नए रिफॉर्म्स से गरीब, मध्यम वर्ग, किसान, युवा, महिलाएं, दुकानदार और उद्यमी सभी को सीधा फायदा मिलेगा। रोज़मर्रा के उपयोग की ज्यादातर वस्तुएं सस्ती होंगी, होटल-यात्रा का खर्च कम होगा और MSMEs को बिक्री बढ़ाने का अवसर मिलेगा।


नए GST ढांचे में मुख्य रूप से 5% और 18% टैक्स स्लैब ही रहेंगे। 12% स्लैब में आने वाले 99% सामान अब 5% श्रेणी में आ गए हैं। प्रधानमंत्री ने बताया कि टैक्स और GST रियायतों से नागरिकों को सालाना ढाई लाख करोड़ रुपये से अधिक की बचत होगी।

उन्होंने देशवासियों से “स्वदेशी अपनाने” और “मेड इन इंडिया” उत्पादों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। पीएम ने कहा—
“गर्व से कहो, मैं स्वदेशी खरीदता हूं, यही भारत को विकसित भारत बनाएगा।”

आत्मनिर्भर भारत को गति: स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और ‘मेड इन इंडिया’ को अपनाने की अपील की गई.

प्रधानमंत्री ने संबोधन के अंत में नवरात्रि व “GST बचत उत्सव” की शुभकामनाएं दीं और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराया।



- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article