यह आयोजन भारत को AI का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
नई दिल्ली _19/02/2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का उद्घाटन करेंगे। यह समिट कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के क्षेत्र में भारत की नेतृत्वकारी भूमिका को रेखांकित करेगा, जिसमें 20 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्ष, शासन प्रमुख, 500 से ज्यादा वैश्विक AI लीडर और 60 मंत्री शामिल हो रहे हैं।
कार्यक्रम का शेड्यूल
सुबह 9:15 बजे पीएम मोदी 20 देशों के प्रमुखों का स्वागत करेंगे, उसके बाद 9:40 बजे समिट का औपचारिक उद्घाटन होगा। लगभग 10:30 बजे प्रधानमंत्री संबोधन देंगे, जिसमें AI के माध्यम से वैश्विक दक्षिण को लाभ पहुंचाने और भारत की रणनीति पर जोर दिया जाएगा।
11:00 बजे: अन्य नेताओं संग इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो का दौरा, जहां विभिन्न देशों के पविलियन देखे जाएंगे।
दोपहर 12:00 बजे: लीडर्स प्लेनरी सत्र, जिसमें AI गवर्नेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर चर्चा होगी।
शाम 5:30 बजे: CEO राउंडटेबल, जिसमें सुंदर पिचाई, सैम ऑल्टमैन जैसे दिग्गज निवेश व साझेदारी पर विचार-विमर्श करेंगे।
AI GLOBAL समिट का थीम व उद्देश्य
समिट का थीम ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ है, जो लोगों, ग्रह और प्रगति के तीन स्तंभों पर आधारित है। सात वर्किंग ग्रुप्स AI को आर्थिक विकास, सामाजिक सशक्तिकरण, सुरक्षित AI और नवाचार से जोड़ेंगे, ताकि समावेशी विकास सुनिश्चित हो। इसमें 600 स्टार्टअप्स अपने AI मॉडल प्रदर्शित कर रहे हैं।


