21 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं: रंगों का त्योहार सबके लिए ‘खुशियों की बहार’ लाए

Must read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रंगों के त्योहार होली के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि “हर किसी के जीवन में सुख‑समृद्धि और सफलता के रंगों की बौछार हो”।

नई दिल्ली_04/03/2026(पीआईबी)

होली पर पीएम मोदी का संदेश: रंग, उमंग और एकता का पर्व
पीएम मोदी ने आज बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा:
“सभी देशवासियों को होली की अनंत शुभकामनाएं। रंग और उमंग से भरा यह त्योहार सबके लिए खुशियों की बहार लेकर आए। हर किसी के जीवन में सुख‑समृद्धि और सफलता के रंगों की बौछार हो, यही कामना है।”

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा कि होली पूरे माहौल में नई ऊर्जा भर देता है और खुशियों के रंग हर किसी को आनंद से सराबोर कर देते हैं।

संस्कृत सुभाषितम्’ के जरिए ऋतु और उत्सव का साक्षात्कार

पीएम मोदी ने होली पर एक संस्कृत सुभाषित भी शेयर किया, जिसमें वसंत की हवा, बिखरे फूलों और मधुर गीतों के जरिए प्रेम और जीवन में नई चेतना की भावना का वर्णन है।इस सुभाषित ने होली को सिर्फ रंगों का त्योहार ही नहीं, बल्कि प्रकृति और मानव भावनाओं के सुंदर मिलन के रूप में पेश किया है।

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने भी होली के प्रति संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार प्रेम, आशा और आपसी एकता को मजबूत करता है और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है। मेरी कामना है कि यह पर्व सबके जीवन में खुशियां लेकर आए और हम सब मिलकर एक विकसित राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें।”

उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने होली को अच्छाई पर बुराई की जीत और बसंत के आगमन का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह त्योहार भाईचारे, साझा खुशी और ‘विकसित भारत’ की मानसिकता को बढ़ावा देता है। एक्स’ पोस्ट में “यह खूबसूरत त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत और बसंत के आने का जश्न मनाता है, जो हमारी सभ्यता की नई शुरुआत, उम्मीद और जोश का प्रतीक है।”


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article