36.3 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

प्रधानमंत्री मोदी 12 जुलाई को 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे

Must read

📍नई दिल्ली, 11 जुलाई 2025
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 12 जुलाई 2025 को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोज़गार मेला कार्यक्रम के तहत विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नियुक्त किए गए 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नवचयनित अभ्यर्थियों को संबोधित भी करेंगे
प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया गया यह रोज़गार मेला, रोज़गार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह पहल देश के युवाओं को सशक्त बनाने और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रही है।
अब तक देशभर में आयोजित रोज़गार मेलों के जरिए 10 लाख से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए जा चुके हैं।
📌 इस बार का 16वां रोज़गार मेला, देश के 47 विभिन्न स्थलों पर आयोजित किया जाएगा। इसमें चुने गए अभ्यर्थी रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, डाक विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय समेत विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में अपनी सेवाएं देंगे।
🔗 यह जानकारी NAMO ऐप व सरकारी स्रोतों से प्राप्त है।


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article