34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

पीएम मोदी: यह युगांतरकारी क्षण विश्व युगों-युगों तक याद रखेगा

Must read

अयोध्या का यह ऐतिहासिक दिन सदियों के सपने हकीकत में, यह धर्मध्वज युगों तक रहेगा”।

अयोध्या उत्तर प्रदेश _25/11/2025

आज अयोध्या की पावन नगरी भारत की समृद्ध सांस्कृतिक चेतना के एक और उत्कर्ष बिंदु की साक्षी बनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर केसरिया रंग के धर्म ध्वज का प्रतिष्ठान किया। इस पल को प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसे युगांतरकारी क्षण के रूप में याद किया, जिसे विश्व युगों-युगों तक स्मरण करेगा।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदी वेणु पटेल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास सहित देश-विदेश से हजारों भक्तगण उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह धर्म ध्वज केवल एक ध्वज नहीं है, यह भारतीय सभ्यता के पुनर्जागरण का प्रतीक है, संघर्ष और संकल्प की गाथा है। 500 वर्षों से प्रज्वलित उस यज्ञ की पूर्णाहुति का यह पावन अवसर है, जिसके गर्भ में सैकड़ों वर्षों की आस्था, श्रद्धा और विश्वास संजोया गया है।

उन्होंने कहा, “यह धर्म ध्वज प्रभु राम के आदर्शों और सिद्धांतों का उद्घोष करेगा और आने वाली सहस्त्राब्दियों तक सत्य, धर्म और न्याय का सुवास फैलाएगा।”साथ ही प्रधानमंत्री ने उपस्थित संत समाज और सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस पावन कार्य में अपनी आस्था व साधना से योगदान दिया।

यह ध्वजारोहण न केवल मंदिर निर्माण के पूर्ण होने की अवसर है, बल्कि राष्ट्र के सांस्कृतिक गौरव और आध्यात्मिक पुनर्जागरण का उज्जवल संदेश भी है। जय सियाराम!


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article