31.1 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

“पाकिस्तान के दावे मनोहर कहानियां – वायुसेना प्रमुख”

Must read

“उन्हें अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए दर्शकों को कुछ दिखाना है, मुझे फर्क नहीं पड़ता”

नई दिल्ली/खबर सूत्र/04/10/2025
डिजिटल न्यूज वेबसाइट/जनचौपाल36

पाकिस्तान द्वारा “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत भारतीय वायुसेना के 15 जेट मार गिराने के दावे पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ये बातें बस मनोहर कहानियां हैं, जिन्हें वे खुद को खुश रखने के लिए सुनाते हैं।

एयर चीफ मार्शल सिंह ने कहा, “अगर उन्हें लगता है कि उन्होंने हमारे 15 जेट गिरा दिए हैं, तो मान लेने दीजिए। जब वे अगली बार आएंगे, तो उन्हें लगेगा कि मेरे पास अब 15 विमान कम हैं। मुझे फर्क नहीं पड़ता कि वे क्या सोचते हैं। आखिर उन्हें अपने दर्शकों को कुछ दिखाना होता है।”

उन्होंने सवाल उठाया कि पाकिस्तान अपने दावों का कोई प्रमाण क्यों नहीं दिखा पाया। “क्या आपने एक भी तस्वीर देखी है, जहां हमारे किसी एयरबेस या हैंगर को नुकसान पहुंचा हो? हमने तो उनके ठिकानों की कई तस्वीरें साझा कीं, मगर वे एक भी सबूत नहीं दिखा सके,” सिंह ने कहा।

वहीं, पाकिस्तान को हुए नुकसान पर बात करते हुए वायुसेना प्रमुख ने बताया कि भारत ने उनके कई अहम ठिकानों पर निशाना साधा। “हमने उनकी कई एयरबेस और प्रतिष्ठानों को टारगेट किया है। इससे चार जगहों पर रडार, दो जगहों पर कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, दो रनवे और तीन हैंगर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं,” उन्होंने कहा।

सिंह ने आगे बताया कि वायुसेना के पास एक सी-130 श्रेणी के विमान, चार से पांच एफ-16 जेट और एक एसएएम प्रणाली के नष्ट होने के संकेत हैं। “हमारे पास 300 किलोमीटर से अधिक दूरी पर की गई लंबी दूरी की एक साफ-सुथरी स्ट्राइक के सबूत हैं, जो या तो एईडब्ल्यू एंड सी या सिगिनट विमान पर हुई थी,” उन्होंने जोड़ा।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article