34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

9 नवंबर देहरादून:”पीएम मोदी का उत्तराखंड को रजत जयंती का तोहफा—

Must read

8140 करोड़ की परियोजनाएँ, किसानों को सीधी सहायता और ऐतिहासिक डाक टिकट जारी करेंगे।

देहरादून/उत्तराखंड_8 नवंबर 2025 —(नमो ऐप)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 नवंबर को देहरादून का दौरा कर उत्तराखंड राज्य के गठन की रजत जयंती समारोह में भाग लेंगे ,साथ ही राज्य की जनता को संबोधित करेंगे और एक स्मारक डाक टिकट भी जारी करेंगे।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री 8140 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। ये परियोजनाएँ पेयजल, सिंचाई, तकनीकी शिक्षा, ऊर्जा, शहरी विकास, खेल और कौशल विकास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को गति देंगी।

समारोह में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 28,000 से अधिक किसानों के खातों में सीधे 62 करोड़ रुपये की सहायता राशि भी जारी करेंगे, जिससे राज्य के कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलेगी।

प्रधानमंत्री मोदी अमृत योजना के अंतर्गत देहरादून के 23 क्षेत्रों में जलापूर्ति कवरेज, पिथौरागढ़ में विद्युत सबस्टेशन, सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा संयंत्र तथा हल्द्वानी स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान का उद्घाटन शामिल है।

प्रधानमंत्री जल क्षेत्र की दो बड़ी परियोजनाओं — सोंग बांध पेयजल परियोजना और नैनीताल की जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना — का शिलान्यास भी करेंगे।इसके अलावा, चंपावत में महिला खेल महाविद्यालय की स्थापना और नैनीताल में अत्याधुनिक डेयरी संयंत्र जैसी परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा उत्तराखंड की रजत जयंती के ऐतिहासिक अवसर पर राज्य के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहेगा और प्रदेशवासियों के लिए नई आशाओं व संभावनाओं का संदेश देगा।


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article