34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

स्पीकर के खिलाफ अविश्वास?: विपक्ष को बोलने से रोका, कांग्रेस की दोहरी रणनीति, कल 8 राज्यों की बड़ी बैठक

Must read

नई दिल्ली, 09 फरवरी 2026

लोकसभा में विपक्ष को बोलने से रोके जाने और स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के बीच कांग्रेस ने दोहरी रणनीति अपनाई है। सदन में हंगामा एक ओर, वहीं सड़क पर 7-8 राज्यों के नेताओं के साथ बैठक का ऐलान।

राहुल गांधी को सदन में बोलने से रोका गया, तो वे बाहर आकर विपक्षी नेताओं से मिले। बड़ी बैठक बुलाई जा रही है, जिसमें स्पीकर पर अविश्वास, मनरेगा और अमेरिका के साथ ट्रेड डील जैसे मुद्दों पर रणनीति बनेगी। खबरों के मुताबिक, यह बैठक कल (10 फरवरी) सुबह 10 बजे कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में होगी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की अगुवाई में जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तमिलनाडु के नेता शामिल होंगे। संगठन मजबूती और राजनीतिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी।

बिल पर पहली दिन से विरोध कर रही कांग्रेस अब इसे जन मुद्दा बना रही है। विपक्ष का दावा है कि यह लड़ाई सिर्फ सदन तक सीमित नहीं, बल्कि मनरेगा, ट्रेड डील और यूजीसी जैसे हर नागरिक से जुड़े सवालों की है। बीजेपी सामान्य वर्ग के गुस्से के घेरे में है। कल की बैठक के बाद विपक्ष की रणनीति साफ हो जाएगी।


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article