29.5 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

अमित शाह की मौजूदगी में नीतीश कुमार ने डाला राज्यसभा के लिए नामांकन

Must read

नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन पर अमित शाह का बड़ा बयान – ‘इनके दामन पर कोई दाग नहीं’।

बिहार/पटना_05/03/2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 5 मार्च 2026 को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहे। सबसे पहले केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भेंट की राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तथा उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी वहां उपस्थित थे।नीतीश कुमार जो अभी वर्तमान में मुख्यमंत्री हैं उनके राज्यसभा में चले जाने के बाद बिहार का मुख्यमंत्री कौन बनेगा इस पर अभी खबर बाकी है लेकिन यह घटना बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव की संभावना पैदा कर रही है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार ने बिहार को जंगलराज से मुक्त किया। इनके दामन पर कोई दाग नहीं है। उनके कार्यकाल को हमेशा याद रखा जाएगा।”उन्होंने x पोस्ट कर कहा @NitishKumar जी ने बिहार से राज्यसभा सदस्य का आज नामांकन भरा है।

बीते दो दशकों से बिहार की जनता के कल्याण के लिए आपकी प्रतिबद्धता और समर्पित नेतृत्व ने प्रदेश को जंगलराज से मुक्त कर विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया है। जनसेवा का आपका व्यापक अनुभव तथा नीति-निर्माण की गहरी समझ राज्यसभा की कार्यवाही को और अधिक प्रभावी बनाएगी। आपकी गरिमामयी उपस्थिति से NDA के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को और भी मजबूती मिलेगी।


मुख्य उम्मीदवार
एनडीए के पांच उम्मीदवारों ने नामांकन भरा: नीतीश कुमार (जदयू), नितिन नवीन (भाजपा), रामनाथ ठाकुर (जदयू), शिवेश कुमार राम (भाजपा) और उपेंद्र कुशवाहा।भाजपा ने नितिन नवीन और शिवेश कुमार को अपने उम्मीदवार घोषित किया था।इस मौके पर बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ राज्य सरकार के कई मंत्री और बीजेपी के नेता भी मौजूद थे.

चुनाव कार्यक्रम
भारत निर्वाचन आयोग ने 10 राज्यों की 37 सीटों के लिए चुनाव घोषित किया, जिसमें बिहार की 5 सीटें शामिल हैं।नामांकन की अंतिम तिथि 5 मार्च थी, मतदान 16 मार्च सुबह 9 से शाम 4 बजे तक और मतगणना उसी दिन शाम 5 बजे से होगी।

राजनीतिक पृष्ठभूमि और मुख्यमंत्री कौन की चर्चा
नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि वे विधानमंडल और संसद दोनों सदनों के सदस्य बनना चाहते हैं। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और नीतीश कुमार ने पटना में शिष्टाचार मुलाकात की, जहां राज्यसभा चुनाव और बिहार की रणनीति पर चर्चा हुई। क्या बिहार की राजनीति में अब नए युग की शुरुआत होगी यह रहस्य तो भविष्य के रुपहले पर्दे पर ही है।जहां नीतीश के राज्यसभा जाने से नए मुख्यमंत्री की अटकलें तेज हैं, जिसमें भाजपा नेता का नाम प्रमुख है।




- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article