34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

बिहार विधानसभा चुनाव में सांसद बृजमोहन अग्रवाल को मिली अहम जिम्मेदारी

Must read

हाजीपुर और लालगंज सीटों की चुनावी कमान सौंपी गई

रायपुर/छत्तीसगढ़ _14 अक्टूबर 2025

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें वैशाली जिले की हाजीपुर और लालगंज विधानसभा क्षेत्रों का प्रभार सौंपा है, जहां 6 नवंबर को मतदान होना है।

श्री अग्रवाल 15 अक्टूबर से इन क्षेत्रों में संगठनात्मक समीक्षा और जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करेंगे। उन्हें दोनों सीटों पर भाजपा को मजबूत करने और चुनावी रणनीति को धार देने की जिम्मेदारी दी गई है।
संगठन क्षमता और जनसंपर्क में सिद्धहस्त बृजमोहन अग्रवाल की राजनीतिक सक्रियता छत्तीसगढ़ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक रही है। उन्होंने कहा कि यह पार्टी नेतृत्व के विश्वास का प्रतीक है और वे वैशाली जिले में भाजपा को ऐतिहासिक विजय दिलाने के लिए पूर्ण समर्पण से कार्य करेंगे।

श्री अग्रवाल ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “विकसित बिहार” का सपना साकार करना ही इस चुनाव अभियान की प्राथमिकता है। भाजपा के प्रदेश और राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी और जनता का व्यापक समर्थन प्राप्त होगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article