34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

गुजरात में मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

Must read

गांधीनगर/गुजरात_17/10/2025

गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में बड़ा राजनीतिक बदलाव होने जा रहा है। राज्य के सभी मंत्रियों ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को सौंप दिया है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल आज शाम तक राज्यपाल को नए मंत्रिमंडल की सूची सौंपेंगे। नया मंत्रिमंडल कल सुबह शपथ ले सकता है।

भाजपा संगठन में हलचल तेज हो गई है। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सुनील बंसल गांधीनगर पहुंच चुके हैं और उच्चस्तरीय बैठकों का दौर जारी है। माना जा रहा है कि आने वाले विधानसभा चुनावों और आगामी राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए भाजपा नेतृत्व यह फेरबदल कर रहा है।

राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि नए मंत्रिमंडल में युवा और संगठनात्मक रूप से सक्रिय चेहरों को स्थान मिल सकता है। हालांकि, आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

सियासी माहौल में नई हलचल
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात सरकार इस मंत्रिमंडल विस्तार के लिए तैयार है। कौन-कौन से चेहरे इस बार मंत्रिमंडल में शामिल होंगे, इस पर सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article