34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

कोझिकोड हिंसा: कांग्रेस कार्यालय पर माकपा का कथित हमला, 5 लाख का नुकसान

Must read

कोझिकोड /केरल:_15/12/2025

केरल के कोझिकोड जिले के एरमला में कांग्रेस के ‘इंदिरा गांधी भवन’ पर माकपा कार्यकर्ताओं ने हथियारों से लैस 200 लोगों के साथ हमला कर तोड़फोड़ की। पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचा, नुकसान का अनुमान 5 लाख रुपये है। एडाचेरी थाने में FIR दर्ज हुई।

यूडीएफ जुलूसों पर पथराव, तनाव बढ़ा

घटना के बाद यूडीएफ कार्यकर्ता पहुंचे, जिससे हालात बिगड़े; पुलिस ने रातभर मशक्कत कर नियंत्रण लिया। मराड में यूडीएफ जुलूस पर पथराव से कई घायल, वायनाड के सुल्तान बाथरी में कार पर 40 माकपा कार्यकर्ताओं का हमला। दोनों पक्षों पर केस दर्ज।

कन्नूर-कासरगोड में झड़पें

कन्नूर के पनूर में माकपा ने मुस्लिम लीग घरों-वाहनों पर हमला किया, तलवार-खंजर से रैली रोकी। उलिक्कल में यूडीएफ-एलडीएफ टकराव, कासरगोड के बेडाकम में विजय मार्च हिंसक; पुलिसकर्मी भी चोटिल। जांच जारी।(खबर सूत्रों पर आधारित)

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article