सांसद बृजमोहन अग्रवाल का स्पष्ट लक्ष्य है: उद्योग बढ़ें, रोज़गार बढ़े और प्रदेश आर्थिक रूप से और अधिक मजबूत बने।
बेंगलुरु/रायपुर, 7 दिसंबर।
रायपुर लोकसभा के लोकप्रिय सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ एक अत्यंत महत्वपूर्ण और दूरगामी बैठक की। इस बैठक का केंद्रीय एजेंडा छत्तीसगढ़ राज्य में औद्योगिक निवेश को बड़े पैमाने पर आकर्षित करना, बड़े उद्योगों की स्थापना को बढ़ावा देना और स्थानीय युवाओं के लिए व्यापक रोज़गार सृजन करना रहा।
सांसद अग्रवाल का यह प्रयास छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख औद्योगिक मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।इस सार्थक चर्चा में बेंगलुरु के जाने-माने उद्योगपति श्री अशोक हिसारिया, श्री जय प्रकाश गुप्ता, श्री चंदू भाई, श्री राम सारिया, श्री प्रभात किशनपुरीया, श्री सुभाष अग्रवाल और श्री मुरारीलाल सरावगी प्रमुख रूप से शामिल हुए।
सांसद अग्रवाल ने उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि, “छत्तीसगढ़ देश के सबसे तेज़ी से उभरते औद्योगिक राज्यों में से एक है।” उन्होंने राज्य सरकार द्वारा सुनिश्चित की जा रही अनुकूल नीतियों और सुरक्षित वातावरण का उल्लेख किया।
उद्योगपतियों ने छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं पर अत्यंत उत्साहजनक प्रतिक्रिया व्यक्त की,मैन्युफैक्चरिंग, स्टील-प्रोसेसिंग, फूड प्रोसेसिंग, टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप इनक्यूबेशन जैसे प्रमुख सेक्टरों में निवेश करने की गहरी इच्छा जताई।अब छत्तीसगढ़ की औद्योगिक क्षमता और संसाधन राष्ट्रीय स्तर पर बड़े निवेशकों का ध्यान खींच रहे हैं।


