पाकिस्तान को नामीबिया के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।जीत के साथ-साथ उसे अपने नेट रन रेट पर भी नजर रखनी होगी।किसी भी तरह की चूक पाकिस्तान को सुपर-8 की रेस से बाहर कर देगी।
क्रिकेट समाचार _ 16/02/2026
टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 61 रनों से करारी शिकस्त देकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है। कोलंबो में खेले गए महामुकाबले में पहले की विस्फोटक बल्लेबाजी देखने को मिली, इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी। यह हार पाकिस्तान की टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी हार बन गई।
ग्रुप-ए में भारत 6 अंकों के साथ शीर्ष पर है। दूसरे स्थान पर है, जिसने चार मैचों में दो जीत के साथ 4 अंक जुटाए हैं। पाकिस्तान के भी 4 अंक हैं, लेकिन भारत से मिली भारी हार के कारण उसका नेट रन रेट यूएसए से काफी नीचे चला गया है, जिससे वह तीसरे स्थान पर खिसक गया है। पाकिस्तान ने अब तक तीन मैच खेले हैं और दो में जीत दर्ज की है।
भारत ने दमदार प्रदर्शन के साथ सुपर-8 का टिकट कटा लिया है, जबकि पाकिस्तान अब ‘करो या मरो’ की स्थिति में पहुंच चुका है। अब सबकी निगाहें पाकिस्तान बनाम नामीबिया मुकाबले पर टिकी हैं, जो तय करेगा कि क्या पाकिस्तान का सफर आगे बढ़ेगा या यहीं थम जाएगा।
पाकिस्तान के पास क्या है सुपर-8 में पहुंचने का रास्ता?
भारत से हारने के बाद पाकिस्तान के पास अब सुपर-8 में पहुंचने का आखिरी मौका बचा है। सलमान अली आगा की अगुवाई वाली टीम को अपने अंतिम ग्रुप मैच में को हराना हर हाल में जरूरी होगा। अगर नामीबिया ने उलटफेर किया, तो पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप सफर यहीं खत्म हो जाएगा।
जीत का साफ समीकरण
पाकिस्तान को नामीबिया के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।जीत के साथ-साथ उसे अपने नेट रन रेट पर भी नजर रखनी होगी।किसी भी तरह की चूक पाकिस्तान को सुपर-8 की रेस से बाहर कर देगी।


