राकेश टिकैत ने कहा संत-किसान नाराज हुए तो देश को भारी पड़ेगा'” ।जनचौपाल36_ चौपाल से चौपाटी तक
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर), 27 जनवरी 2026
किसान नेता राकेश टिकैत ने मीडिया से चर्चा के दौरान जो कहा वह प्रयागराज में शंकराचार्य विवाद से संबंधित है। प्रयागराज जो तीर्थ राज कहलाता है वहां का गंगा जल हिंदुओं के घरों में और पूजन में देखा जा सकता है।माघ पूर्णिमा गंगा स्नान को लेकर शंकराचार्य स्नान पर पूरे देश में खुली बहस छिड़ गई है। जिसके चलते अब इस मामले में किसान नेता राकेश टिकैत भी कूद गए हैं।
मीडिया पर चल रही खबर अनुसार:
गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के पुरकाजी में आयोजित भव्य कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के गंगा स्नान विवाद पर बड़ा बयान दिया।
मीडिया से बातचीत में टिकैत ने कहा, “शंकराचार्य जी को स्नान करवा देना चाहिए। अगर संत और किसान नाराज होंगे, तो देश को भारी पड़ेगा। ये देश ऋषि और कृषि का देश है। जब-जब ऋषि और कृषि के साथ छेड़छाड़ होगी, हलचल मचेगी।”
प्रयागराज में चल रहे इस विवाद पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो चुकी है। टिकैत का यह बयान संत समुदाय और किसानों के बीच एकजुटता का संदेश देता नजर आ रहा है। कार्यक्रम में स्थानीय किसानों और नागरिकों ने भी हिस्सा लिया।


