34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

ऐतिहासिक पलटवार: भारी हंगामे के बीच ,लोकसभा में जी राम जी’ बिल पास।

Must read

विपक्षी सांसदों ने फाड़े पन्ने_ मनरेगा युग का अंत” शिवराज सिंह ने याद दिलाया कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना संविधान की रक्षा थी, न कि हत्या, जैसा विपक्ष आरोप लगाता है।

नई दिल्ली | 18 दिसंबर, 2025

संसद के शीतकालीन सत्र में आज उस समय इतिहास रच गया जब मोदी सरकार ने ‘मनरेगा’ (MNREGA) को प्रतिस्थापित करने वाला नया महत्वाकांक्षी विधेयक ‘भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ यानी VB-जी राम जी (VBG Ram G) लोकसभा से पारित करा लिया। हालांकि, इस ऐतिहासिक बदलाव के साक्षी बने सदन में भारी अराजकता देखी गई। विपक्षी सांसदों ने बिल की प्रतियों को हवा में फाड़कर विरोध जताया और ‘वेल’ में आकर जमकर नारेबाजी की।

शिवराज सिंह चौहान का तीखा प्रहार: “बापू हमारी प्रेरणा, गांधी परिवार नहीं”
विपक्ष के हंगामे के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बापू के आदर्शों के बजाय केवल नेहरू-गांधी परिवार का महिमामंडन किया है। चौहान ने कहा, “कांग्रेस के मुंह में राम और बगल में छुरी है। इन्होंने मनरेगा को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था, जबकि ‘जी राम जी’ मिशन विकसित भारत के संकल्प के साथ गरीबों और किसानों का वास्तविक कल्याण करेगा।”

बिल की मुख्य बातें और बहस के बिंदु:
भ्रष्टाचार पर लगाम: मंत्री ने दावा किया कि पिछली सरकारों ने फंड का दुरुपयोग किया, जबकि नया बिल तकनीक और पारदर्शिता पर आधारित।सांस्कृतिक गौरव: बिल का नाम ‘जी राम जी’ (G-Ram-G) रखना सरकार की उस सोच को दर्शाता है जिसमें विकास को जड़ों से जोड़ा गया है।

विपक्ष ने किया विरोध: विपक्षी सांसदों, विशेषकर प्रियंका गांधी के हस्तक्षेप पर जवाब देते हुए चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने योजनाओं के नाम केवल एक खानदान के नाम पर रखे, जबकि वर्तमान सरकार बापू के ग्राम स्वराज को लागू कर रही है।

संवैधानिक मर्यादा और हंगामा
विपक्ष द्वारा बिल के पन्ने फाड़ने को सत्ता पक्ष ने ‘लोकतंत्र का अपमान’ बताया। शोर-शराबे के बीच सदन ने ‘ध्वनि मत’ से इस ऐतिहासिक विधेयक को अपनी मंजूरी दे दी।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article