24.3 C
Raipur
Tuesday, July 21, 2026

रुद्रप्रयाग गौरीकुंड में हेलीकाफ्टर दुर्घटना_डॉ रमन सिंह ने जताया शोक

Must read

रुद्रप्रयाग/उत्तराखंड:_

इस वक्त एक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है खबर केदारनाथ से है,रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर हादसा हुआ है, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा गौरीकुंड के पास हुआ, जब हेलीकॉप्टर केदारनाथ मंदिर से गौरीकुंड की ओर जा रहा था। हादसे के वक्त हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे, जिनमें एक बच्चा भी शामिल था। मृतकों में जयपुर के पायलट राजवीर सिंह चौहान भी शामिल हैं, जो आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल थे।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया है और राहत-बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन को मौके पर भेजा है। हादसे का कारण खराब मौसम बताया जा रहा है, लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मिली जानकारी अनुसार हादसे के विवरण है हेलीकाफ्टर में कुल 7 लोग सवार थे जिसमें सभी सवार घटना से मारे गए,बताया जा रहा है कि घटना स्थल केदारनाथ मंदिर से गौरीकुंड के पास का है।सूत्रों का कहना है कि हादसे का संभावित कारण खराब मौसम है।
सरकार और प्रशासन ने राहत-बचाव कार्य जारी कर दिए है जिसमें एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन शामिल है।
छत्तीसगढ़ से इस घटना पर विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह जी ने शोक संवेदना व्यक्त किया है

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article