31.1 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

कवर्धा को मिली अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन, ग्राम पंचायत जिंदा घोषित हुआ टीबी मुक्त – डिप्टी सीएम विजय शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की बड़ी घोषणाएं

Must read

कवर्धा, जिला कबीरधाम |
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को मजबूती प्रदान करते हुए आज उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कवर्धा जिला अस्पताल में अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सीजीएमएससी अध्यक्ष दीपक म्हस्के भी उनके साथ मौजूद रहे।
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा,

कवर्धा जिला अस्पताल को मिली यह नई सीटी स्कैन मशीन अब यहां के मरीजों को गंभीर रोगों की सटीक और त्वरित जांच की सुविधा देगी। अब लोगों को रायपुर या अन्य बड़े शहरों की ओर भटकने की जरूरत नहीं होगी। यह सुविधा कवर्धा के स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने में मील का पत्थर साबित होगी।”

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्पष्ट किया कि

राज्य सरकार की प्राथमिकता हर नागरिक को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है। स्वास्थ्य संस्थानों में आधुनिक संसाधनों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। चिकित्सकों और कर्मचारियों से अपेक्षा है कि वे सेवाभाव के साथ कार्य करें।”

जिंदा बना कबीरधाम का पहला टीबी मुक्त पंचायत
स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत आज कवर्धा विकासखंड के ग्राम पंचायत जिंदा को “टीबी मुक्त पंचायत” घोषित किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने गांव पहुंचकर पंचायत को प्रमाण पत्र सौंपा और ग्रामीणों को बधाई दी।

डिप्टी सीएम ने कहा।

यह पंचायत पूरे जिले के लिए प्रेरणास्रोत है। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश की प्रत्येक पंचायत टीबी मुक्त बने,”

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article