डिप्टी सीएम श्री विजय शर्मा ने बेहतर इलाज के निर्देश, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
रायपुर, 08 अगस्त 2025 (सूत्र: छत्तीसगढ़ जनसंपर्क)
Janchoupal_36
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने शुक्रवार सुबह मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल डिमरापाल पहुंचकर आईईडी ब्लास्ट में घायल ग्रामीण और भालू के हमले में घायल जवान से मुलाकात की। उन्होंने दोनों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और अधिकारियों एवं चिकित्सकों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
गृह मंत्री श्री शर्मा ने ग्रामीण श्री प्रमोद ककेम और जवान श्री बामन पोड़ियाम के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
आईईडी धमाके में घायल ग्रामीण
ज्ञात हो कि 5 अगस्त को बीजापुर जिले के इलमिडी निवासी श्री प्रमोद ककेम नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से घायल हो गए थे। उन्हें बीजापुर जिला अस्पताल से बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर किया गया है।
भालू के हमले में घायल जवान
बीजापुर जिले के बासागुड़ा इलाके में गश्त के दौरान 29 जुलाई को अचानक भालू के हमले में जवान श्री बामन पोड़ियाम घायल हो गए थे, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।
अधिकारियों के साथ पहुंचे उपमुख्यमंत्री
मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचे उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के साथ विधायक चित्रकोट श्री विनायक गोयल, महापौर श्री संजय पांडे और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। इस अवसर पर कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह, आईजी बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पी., पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा, जिला प्रशासन के अधिकारी और मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के चिकित्सक भी उपस्थित रहे।


