राज्य सरकार द्वारा जनहित के लिए 2,452 करोड़ रुपये की 21 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
पणजी/गोवा/भारत:_05/10/2025
केंद्रीय मंत्री श्री शाह ने कहा ने इस योजना को मात्र सरकारी पहल नहीं, बल्कि “कुशल प्रशासक, संवेदनशील सरकार और सुधारों के लिए की गई मेहनत का परिचायक” बताया।
गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत और केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।
‘म्हाजे घर योजना’: लाखों नागरिकों का सशक्तिकरण
‘म्हाजे घर योजना’ को गोवा की आधी आबादी के लिए एक ऐतिहासिक कदम के रूप में देखा जा रहा है। श्री शाह ने बताया कि यह योजना गोवा के लाखों नागरिकों को उनके मकान का कानूनी अधिकार देगी जो लगभग 11 प्रकार के अलग-अलग कानूनी पचड़ों में फंसे हुए थे।
उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत और उनकी टीम की प्रशंसा की कहा एक ही कानून बनाकर सभी हाउसिंग विसंगतियों को समाप्त किया गया है, जिसने 10 लाख लोगों को अपने घर का मालिक बनाने का काम किया है।
श्री शाह ने इस पहल को “बहुत बड़े सशक्तिकरण की निशानी” बताया। उन्होंने रेखांकित किया कि गोवा सरकार ने न केवल कानूनी अधिकार सुनिश्चित किए हैं, बल्कि घर की मरम्मत के लिए तीन दिन के अंदर अनुमति और बिजली-पानी की आपूर्ति भी सुनिश्चित की है।
विकसित गोवा से विकसित भारत की प्रेरणा
विकास परियोजनाओं के शिलान्यास पर बोलते हुए, श्री अमित शाह ने कहा कि 2,452 करोड़ रुपये की इन परियोजनाओं से गोवा के विकास में “एक बहुत बड़ी छलांग” लगेगी। उन्होंने ‘विकसित भारत’ के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 2047 के लक्ष्य को दोहराते हुए एक बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा, “गोवा में जिस गति से समस्याओं का समाधान हो रहा है, गोवा सबसे पहले पूर्ण विकसित राज्य बनेगा।”
श्री शाह ने गोवा को “भारत माता के माथे पर एक बिंदिया के समान” कहा कि गोवा से प्रेरणा लेकर अनेक राज्य विकसित बनेंगे। गोवा की आर्थिक प्रगति पर प्रकाश डालते कहा, जहां प्रति व्यक्ति आय 2014 के 1 लाख 12 हज़ार 73 रुपये से बढ़कर 2023-24 में 3 लाख 57 हज़ार रुपये हो गई है।
सामाजिक न्याय और स्वदेशी का आह्वान
केन्द्रीय गृह मंत्री ने आदिवासी भाई-बहनों के लिए विधानसभा में आरक्षण सुनिश्चित करने हेतु 5 अगस्त 2025 को पारित अधिनियम का भी उल्लेख किया। विपक्षी दलों द्वारा गोवा को छोटा राज्य कहने पर उन्होंने स्पष्ट किया, “राज्य छोटा हो या बड़ा, यहां का हर नागरिक भारतीय है।”
श्री शाह ने देश की माताओं-बहनों को नवरात्रि के पहले दिन 395 रोजमर्रा की चीज़ों पर GST में बड़ी कटौती को उपहार बताया। दीपावली पर स्वदेशी अपनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
उन्होंने जोर देकर कहा, “अगर देश की 140 करोड़ की जनता स्वदेशी ही खरीदेगी और उपयोग करेगी तो हमारा भारत बहुत जल्दी महान बन जाएगा।”
यह कार्यक्रम गोवा सरकार के नागरिक-केंद्रित शासन और प्रधानमंत्री मोदी के विजन को जमीन पर उतारने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके केंद्र में नागरिकों का अधिकार और समावेशी विकास है।


