34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

पुराने बैंक खातों में पड़ी आपकी रकम अब वापस पाना हुआ आसान – आरबीआई की पहल से करें दावा!

Must read

नई दिल्ली, 5 नवंबर 2025 –

यदि आपने या आपके परिवार के किसी सदस्य ने बैंक खाता खोला था जो पिछले 10 वर्षों से निष्क्रिय पड़ा है, तो संभव है कि उसमें जमा धनराशि भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के जमाकर्ता शिक्षण और जागरूकता (Depositor Education and Awareness – DEA) निधि में स्थानांतरित कर दी गई हो।

अब आरबीआई की पहल से आप इस भूली-बिसरी रकम को वापस पा सकते हैं।
कैसे करें दावा:
👉 https://udgam.rbi.org.in वेबसाइट पर जाएँ और अपनी या परिवार के सदस्य की अनक्लेम्ड डिपॉज़िट (दावा न की गई जमाराशि) की जानकारी खोजें।
✅ अपने बैंक की किसी भी शाखा में जाएँ।
✅ आवश्यक केवाईसी दस्तावेज़ (आधार कार्ड, पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) प्रस्तुत करें।
✅ बैंक द्वारा सत्यापन के बाद, आपको आपकी राशि (यदि लागू हो तो ब्याज सहित) वापस मिल जाएगी।

विशेष जानकारी:
🏦 दावा न की गई जमाराशियों के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं — अक्तूबर से दिसंबर 2025 के बीच।
🔒 आरबीआई का संदेश – “जानकार बनिए, सतर्क रहिए!”
नोट: यह पहल जमाकर्ताओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करने और बैंकिंग व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article