“आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को गति देंगे नए नीति प्रस्ताव: बृजमोहन अग्रवाल”
नई दिल्ली/रायपुर_15 अक्टूबर 2025
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आज नई दिल्ली में रसायन एवं उर्वरक संबंधी संसदीय स्थायी समिति (2025-26) की पहली बैठक में भाग लिया। बैठक में देश में रसायन और उर्वरक क्षेत्र को सशक्त बनाने, किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने तथा उद्योगों की उत्पादकता और सुरक्षा बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
अग्रवाल ने कहा कि भारत के कृषि क्षेत्र की मजबूती के लिए उर्वरक उत्पादन क्षमता बढ़ाना और पर्यावरण अनुकूल तकनीक को प्रोत्साहन देना जरूरी है। उन्होंने नीति सुधार, निवेश बढ़ावा और अनुसंधान योजनाओं में तेजी लाने से जुड़े सुझाव समिति के समक्ष रखे।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रसायन एवं उर्वरक समिति की प्रथम बैठक में रखे कृषि सशक्तिकरण के सुझाव
उन्होंने विश्वास जताया कि समिति के माध्यम से ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जिससे देश के किसान सशक्त बनेंगे और रसायन-उर्वरक उद्योग आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की दिशा में योगदान देगा।


