गोवा पणजी/ खबर सूत्र_07/12/2025
खबर मीडिया स्त्रोत:
उत्तरी गोवा के एक नाइट क्लब में शनिवार देर रात लगी भीषण आग में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में 4 टूरिस्ट, 14 स्टाफ मेंबर शामिल हैं और 7 शवों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर रात एक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी, जिसके कुछ ही देर बाद आग ने नाइट क्लब के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के समय क्लब में देश‑विदेश के कई सैलानी मौजूद थे और आग व धुएं के कारण वहां अफरा‑तफरी मच गई। प्राथमिक स्तर पर सिलेंडर ब्लास्ट को संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि अधिकारियों ने कहा है कि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
मीडिया सूत्रों में छपी खबर अनुसार:_
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और राहत‑बचाव कार्य में जुटी टीमों के साथ बैठक की। उनके अनुसार तीन लोगों की मौत सीधे जलने से हुई, जबकि बाकी लोगों की जान घने, जहरीले धुएं की चपेट में आने से गई। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के समुचित इलाज तथा हादसे की उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं।


