34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

“शिक्षा ही है भारत के उज्जवल भविष्य की कुंजी”: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

Must read

AI और रोबोटिक्स जैसे नए विषयों को पाठ्यक्रम में शामिल करने की कार्य योजना।

नई दिल्ली / रायपुर, 9 अक्टूबर –

रायपुर सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने संसद भवन में आयोजित (Estimates Committee)की बैठक में कहा कि

“शिक्षा हमारे राष्ट्र के भविष्य की नींव है। हर बच्चे तक सुलभ, समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

बैठक में शिक्षा मंत्रालय (स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग)एवं CBSE द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट पर विस्तृत चर्चा हुई। इसमें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बजट, नीतिगत सुधार और नवाचार जैसे प्रमुख मुद्दों पर विचार किया गया।

सांसद अग्रवाल ने बैठक में कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे
प्रतिभाशाली एवं जरूरतमंद छात्रों को छात्रवृत्ति योजनाओं के दायरे में और अधिक पारदर्शिता।
AI और रोबोटिक्स जैसे नए विषयों को पाठ्यक्रम में शामिल करने की समयबद्ध कार्ययोजना।
विद्यालयों में नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई और निगरानी प्रणाली का सुदृढ़ीकरण।

शिक्षकों के प्रशिक्षण हेतु स्थापित 18 उत्कृष्टता केंद्रों के प्रदर्शन का मूल्यांकन ।
CBSE की आय-व्यय, धोखाधड़ी के मामलों और उठाए गए सुधारात्मक कदमों की पारदर्शी समीक्षा।

श्री अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, गुणवत्ता और नवाचार को सशक्त बनाना ही समिति का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों से आग्रह किया कि भारत को ज्ञान महाशक्ति बनाने के लिए सामूहिक प्रयास को प्राथमिकता दी जाए।




- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article