36.3 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान: 15–16 अगस्त को रायपुर में कई कार्यक्रम

Must read

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी)के क्षेत्रीय निदेशक रवि शंकर जोशी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य नशे के खिलाफ जनमानस में दृढ़ संकल्प पैदा करना और एक स्वस्थ, नशा-मुक्त समाज को बढ़ावा देना है।

रायपुर, 14 अगस्त 2025 (PIB)Janchoupal36

नशा मुक्त भारत अभियान

के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की रायपुर इकाई 15 और 16 अगस्त को शहर व आसपास के क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगी। इन आयोजनों का उद्देश्य नागरिकों, विशेष रूप से युवाओं, को मादक पदार्थों के सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करना और नशा-मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना है।

अभियान की शुरुआत 14 अगस्त को शासकीय माध्यमिक विद्यालय, धनेली में जागरूकता सत्र से हुई। 15 अगस्त को वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बेन्द्री, नया रायपुर में कार्यक्रम होगा, जिसके बाद रायपुर सिटी सेंटर मॉल में नुक्कड़ नाटक और नशा मुक्ति पर हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया जाएगा।

16 अगस्त को रायपुर रेलवे स्टेशन और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर के समीप टाटीबंध में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

इन कार्यक्रमों में मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य और सामाजिक नुकसान की जानकारी दी जाएगी। साथ ही, छत्तीसगढ़ में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ की जा रही कार्रवाइयों से भी जनता को अवगत कराया जाएगा।

एनसीबी रायपुर के साथ सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), छत्तीसगढ़ पुलिस और राज्य शासन के विभिन्न विभाग भी प्रदेश के कई जिलों में इसी तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेंगे।






- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article