CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Must read

जन चौपाल 36 को मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार को 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं और उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में उनका उपचार किया जा रहा था। उनके निधन की पुष्टि मुख्यमंत्री के भाई महेंद्र ने की है।

 उत्तर प्रदेश :  गोरखपुर में कार्यक्रम के दौरान मिली निधन की खबर सावित्री देवी के निधन की सूचना मिलने के समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मां के निधन की खबर मिलने के बाद उनके परिवार और समर्थकों में शोक का माहौल है।

2020 में हुआ था पिता का निधन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का वर्ष 2020 में 89 वर्ष की उम्र में निधन हुआ था। अब उनकी मां सावित्री देवी के निधन से परिवार में शोक की स्थिति है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article