त्यौहार पर मोदी सरकार का खास उपहार। डबल इंजन सरकार की नई मिसाल, छत्तीसगढ़ को ₹3,462 करोड़ का फंड मिला जताया आभार।
रायपुर, 3 अक्टूबर 2025
त्यौहारों के बीच छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार से बड़ा तोहफा मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रदेश के लिए कर अंशदान मद में ₹3,462 करोड़ की स्वीकृति दी है। इस निर्णय पर सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्र सरकार का आभार जताया है।
बृजमोहन ने कहा कि केंद्र की यह राशि प्रदेश के विकास कार्यों में नई ऊर्जा भरेगी और जनकल्याणकारी योजनाओं को मजबूती देगी। उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ की जनता के लिए मोदी सरकार की *त्यौहारनुमा सौगात* बताया।
केंद्र सरकार से छत्तीसगढ़ को कर अंशदान में ₹3,462 करोड़, बृजमोहन ने जताया आभार
सांसद ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और डबल इंजन सरकार की नीतियों से राज्य निरंतर प्रगति कर रहा है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर छत्तीसगढ़ को विकास और समृद्धि के नए पथ पर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”


