29.5 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन:-बीएनपी नेता 17 फरवरी को लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ

Must read

तत्कालीन संसदीय चुनाव में बीएनपी को स्पष्ट बहुमत मिला है। कार्यक्रम में भारत समेत 13 देशों को आमंत्रण भेजा गया है। नई सरकार के गठन से क्षेत्रीय राजनीति में अहम बदलाव की उम्मीद है।

ढाका_बांग्लादेश /नई दिल्ली_ 15/02/2026

बांग्लादेश की राजनीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष तारिक रहमान 17 फरवरी की शाम देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ-ग्रहण समारोह को लेकर ढाका में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। राष्ट्रपति भवन में होने वाले इस कार्यक्रम में सीमित मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ प्रधानमंत्री को शपथ दिलाई जाएगी।

हाल ही में संपन्न 13वें संसदीय चुनाव में ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। चुनाव परिणामों के बाद पार्टी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था, जिसे संवैधानिक प्रक्रिया के तहत मंजूरी मिल गई। इसके साथ ही लंबे समय बाद बीएनपी की सत्ता में वापसी हो रही है।

सूत्रों के अनुसार, शपथ समारोह में भारत, पाकिस्तान, चीन सहित करीब 13 देशों को आमंत्रण भेजा गया है। भारत की ओर से प्रधानमंत्री की उपस्थिति पर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है, हालांकि किसी वरिष्ठ प्रतिनिधि के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। नई सरकार के गठन के बाद क्षेत्रीय कूटनीति और पड़ोसी देशों के साथ संबंधों पर भी सबकी नजर रहेगी।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि तारिक रहमान का प्रधानमंत्री बनना बांग्लादेश की घरेलू राजनीति के साथ-साथ दक्षिण एशियाई समीकरणों के लिए भी महत्वपूर्ण होगा। नई सरकार से आर्थिक सुधार, राजनीतिक स्थिरता और अंतरराष्ट्रीय संबंधों में संतुलन की उम्मीद की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article