34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

बिहार में फिर से सुशासन की सरकार बनाने का आह्वान: प्रधानमंत्री मोदी ने औरंगाबाद में विशाल रैली को संबोधित किया

Must read

शांतिपूर्ण मतदान बदलाव की निशानी है। उन्होंने कांग्रेस-राजद पर गाली-गलौज की राजनीति का आरोप लगाते हुए मतदाताओं से 11 नवंबर को करारा जवाब देने की अपील की

औरंगाबाद/ बिहार_ 7 नवंबर 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज औरंगाबाद में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग में एनडीए ने भारी बढ़त हासिल कर ली है और दूसरे चरण में भी उसकी लहर है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले चरण में रिकॉर्ड वोटिंग से पता चलता है कि बिहार और बिहार के युवाओं ने एनडीए सरकार को बनाए रखने का फैसला कर लिया है। उन्होंने कहा, “फिर एक बार, NDA सरकार… बिहार में फिर से सुशासन की सरकार जनता की सरकार।”

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि एनडीए ने पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकायों में महिलाओं को 50% और सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण दिया है। उन्होंने कहा कि एनडीए ने विधानसभा और संसद में भी महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित किया है और पूरे बिहार में महिलाओं के लिए स्वरोज़गार के अवसर पैदा कर रहा है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article