34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

बेमेतरा ने दिल्ली तालकटोरा में दिखाया कराटे का दम, मार्शल आर्ट में लहराया जिले का परचम:_विजय सिन्हा

Must read

बेमेतरा:_ 19/06/2025

राष्ट्रीय स्तर पर बेमेतरा का जलवा,दिल्ली तालकटोरा में हासिल की सफलता।

हाल ही में दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 12वीं नेशनल गतका चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ के सभी आयु वर्ग के 91(बालक बालिका) खिलाड़ियों ने भाग लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए 70 मैडल जीते और चैम्पियनशिप में पंजाब के बाद दूसरा स्थान प्राप्त किया।
12वीं नेशनल गतका चैंपियनशिप मे बेमेतरा जिले के प्रतिभावान बच्चों ने “कराटे” और “मार्शल आर्ट ” में हिस्सा लिए थे जिससे जिले को टोटल 6 मैडल प्राप्त हुए।जिसमें पंचवटी गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले में है और ब्रांज मेडल प्राप्त करने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों में नेहा वर्मा, आरती साहु,राजकुमारी ,प्रिया यदु ,नीरज दास के नाम शामिल है। बेमेतरा से दिल्ली तालकटोरा टूर्नामेंट में गतका संध से जाने वाले खिलाड़ियों में टीकेश्वर रजक, अक्षय सेन, सुनील साहू, साहील,कमलेश्वरी साहु,रोशनी यदु हैं ।
नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा
यह बेमेतरा की बड़ी उपलब्धि है जहां दिल्ली तालकटोरा में प्रतिभागियों ने दिखाया अपनी प्रतिभा का जलवा ।
कार्यालय में इन सभी विजेता खिलाड़ियों का सम्मान:_बधाई और शुभकामनाएं देते कहा कि प्रत्येक बच्चों के अंदर विलक्षण प्रतिभा होती है उस प्रतिभा को निखारने में उनका सहयोग करना चाहिए, जिसे सभी अभिभावकों को समझने की और उन्हें प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है।ये होनहार बच्चे जो न सिर्फ अपने शहर का वरन राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।
विजय सिन्हा ने सभी बच्चों का अपने कार्यालय में फूल माला पहनाकर मुंह मीठा कराया और उनके उज्ज्वल भविष्य कि शुभकामनाएं देते कहा बेमेतरा के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया और सभी बधाई के पात्र हैं, जिसमें विशेष बधाई के पात्र है नेशनल गतका एसोसिएशन संघ के जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह और सचिव अजय वर्मा के साथ कोच दीपांकर मिर्झा जिनके सार्थक प्रयास से जिले के खिलाड़ियों ने दिल्ली में जिले को गौरवान्वित किया।इसमें पूरी टीम की संलग्नता है जिसमें अध्यक्ष सचिव कोच तीनों ने बेमेतरा जिले के खिलाड़ियों की ओर विशेष ध्यान देकर उनको प्रशिक्षण दिया जिससे यह बच्चे दिल्ली जाकर बेमेतरा जिले का नाम रोशन कर पाए।



- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article