Ten Days Closure Alert: नए महीने नवंबर की शुरुआत हो चुकी है. इस महीने बैंकों की लंबी छुट्टी रहने वाली है. अगर आपका भी कोई बैंक संबंधित काम रुका हुआ है, तो यह खबर आपके लिए है. दरअसल, त्योहार के इस महीने में देश भर के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक लगभग 10 दिनों तक बंद रहेंगे. ऐसे में बैंक से जुड़ा काम कराने के लिए घर से निकलने से पहले छुट्टियों के लिस्ट जरूर देख लें. आइए जानते हैं कि इस महीने किस राज्य में कब और किस वजह से बैंक बंद रहेंगे.
भारतीय रिजर्व बैंक के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, नवंबर 2026 में त्योहारों की वजह से अलग-अलग दिनों पर बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार को भी बैंकों में छुट्टी रहेगी.
नवंबर 2026 में बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट
2 नवंबर – रविवार: नोंगक्रेम डांस पर्व के कारण मेघालय में बैंकों में अवकाश रहेगा.
9 नवंबर – रविवार: दिवाली, लक्ष्मी पूजा और गोवर्धन पूजा के चलते त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, सिक्किम, मणिपुर, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे.
10 नवंबर – सोमवार: बली प्रतिपदा, गोवर्धन पूजा और विक्रम संवत नववर्ष के मौके पर गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड और सिक्किम में बैंकिंग सेवाएं नहीं होंगी.
11 नवंबर – मंगलवार: भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती और निंगोल चक्कौबा के कारण सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे.
13 नवंबर – गुरुवार: वांगला महोत्सव के चलते मेघालय में बैंकों की छुट्टी रहेगी.16 नवंबर – रविवार: छठ पूजा के पहले अर्घ्य के अवसर पर बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे.
20 नवंबर – गुरुवार: इगास-बग्वाल पर्व के कारण उत्तराखंड में बैंकिंग कामकाज ठप रहेगा.
23 नवंबर – रविवार: सेंग कुट स्नेम त्योहार के मौके पर मेघालय में बैंक नहीं खुलेंगे.
24 नवंबर – सोमवार: गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के चलते दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
27 नवंबर – गुरुवार: कनकदास जयंती के अवसर पर कर्नाटक में बैंकों में छुट्टी रहेगी.
बैंक बंद होने पर भी चलती रहेंगी ये सुविधाएं
बैंक बंद होने के दिन भी पैसों के लेन-देन के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है. छुट्टी के दौरान भी आप मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और UPI की जरिए ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर सकते हैं. साथ ही ATM से कैश निकालने की सुविधा भी जारी रहेगी.
