34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

“ड्रोन घुसपैठ पर आर्मी चीफ का ऐलान: नापाक हरकत का माकूल जवाब”

Must read

नई दिल्ली:_13 जनवरी 2026

भारत-पाक सीमा पर हालिया ड्रोन गतिविधियों के बीच भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को सख्त चेतावनी जारी की है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी समाप्त नहीं हुआ है और कोई भी दुस्साहस करने की कोशिश की गई तो कड़ा जवाब दिया जाएगा।

जनरल द्विवेदी ने मंगलवार को यहां बताया कि बीते दिनों सीमा पर दिखे ड्रोनों को लेकर पाकिस्तान को पहले ही सूचित कर दिया गया है। उन्होंने जोर देकर कहा, “ऑपरेशन सिंदूर जारी है। आठ आतंकी ठिकाने अभी भी सक्रिय हैं।

नॉर्दर्न फ्रंट पर स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन सतर्कता बरतना जरूरी है।”सेना प्रमुख ने 2025 में हुई कार्रवाइयों का जिक्र करते हुए कहा कि इस दौरान 31 आतंकियों को मार गिराया गया, जिनमें 65 प्रतिशत पाकिस्तानी नागरिक थे।

उन्होंने उल्लेख किया कि ड्रोन हमलों का स्रोत पहले से ट्रैक किया जा रहा था, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के बाद इसकी कार्रवाई और तेज हो गई है।

“किसी भी उकसावे का माकूल जवाब दिया जाएगा,”

उन्होंने चेतावनी दी।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article