31.1 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

सीमांचल में गरजे अमित शाह: एनडीए की जीत का शंखनाद, बीजेपी ने साधा पूरा बिहार

Must read

बनमक्खी/पूर्णिया, बिहार — 08/11/2025

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज बनमक्खी और पूर्णिया में जोरदार रोड शो और सभाओं के जरिए चुनावी माहौल को गरम कर दिया। अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने क्षेत्र की प्राचीन देवी-देवताओं और बिहार के पहले दलित मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री को नमन कर करते हुए की

मंच पर मौजूद प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, यूपी सांसद अनूप प्रधान, जिला अध्यक्ष प्रकाश सिंह पटेल, मीनाक्षी सिन्हा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद थे।

शाह ने बनमक्खी के लोकप्रिय प्रत्याशी कृष्ण कुमार ऋषि का विशेष रूप से अभिनंदन किया और सभा में जमा भारी भीड़ से मत मांगते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि यह चुनाव “दो खेमों” के बीच है — एक बिखरा हुआ गठबंधन और दूसरी ओर पांच पांडवों जैसी सशक्त एनडीए।

अमित शाह ने सभा में तीखे तेवर दिखाते हुए सीमांचल को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की और घुसपैठियों के मुद्दे को चुनावी परिदृश्य का मुख्य विषय बना दिया। उन्होंने कहा कि “यह घुसपैठिया हमारे युवाओं की नौकरियाँ छीनते हैं, हमारे गरीबों के राशन से हिस्सा लेते हैं और देश को असुरक्षित करते हैं,” ।

शाह ने विपक्ष पर कटाक्षों की झड़ी भी लगायी — कहा कि पहले चरण में एक तरफ लालू-राहुल का सुपड़ा साफ हुआ है और बिहार में सबसे ज़्यादा सीटों के साथ एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नितीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को विकसित राज्य बनाने का विजन दोहराया और चेतावनी दी कि अगर जनता ने गलती की तो “जंगलराज” लौट सकता है ।

रोड शो और सभाओं के बाद राजनीतिक हल्कों में जोश स्पष्ट रूप से दिखा — भाजपा ने पूरी तरह से चुनावी मोर्चा संभालने का इरादा जाहिर किया है और शाह की मौजूदगी ने स्थानीय उम्मीदवारों को पूरक जनसमर्थन दिया।



- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article