36.3 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

अंबानी परिवार का बड़ा दान: हरिद्वार गंगा सभा को मिले 5 करोड़ रुपये

Must read

अंबानी परिवार ने हरिद्वार गंगा सभा को 5 करोड़ रुपए दान किएगंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने पुष्टि की।
देहरादून/हरिद्वार:_देश के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनके पुत्र और बहू लगातार धार्मिक स्थलों की यात्रा पर हैं। बीते दिनों अनंत अंबानी अपनी पत्नी के साथ हरिद्वार की हर की पैड़ी गंगा घाट पर पहुंचे थे।

अंबानी ने गंगा सभा को किसी भी समय साथ रहने और हर तरह से सहयोग करने की बात कही थी।अब गंगा सभा के पदाधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि अंबानी परिवार की तरफ से गंगा सभा के पास 5 करोड़ रुपए दान के पहुंच गए हैं।

अंबानी परिवार ने हाल ही में हरिद्वार की गंगा सभा को रु 5 करोड़ का दान दिया है। यह दान राशि हर की पैड़ी की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने और धार्मिक गतिविधियों के संचालन में उपयोग की जाएगी।
अनंत अंबानी ने अपनी पत्नी के साथ हाल ही में हरिद्वार का दौरा किया था और गंगा आरती में भाग लिया था। इस दौरान उन्होंने गंगा सभा की व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया।
गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने मुंबई में अनंत अंबानी से मुलाकात की और लगभग आधे घंटे तक बातचीत हुई। इस चर्चा में हरिद्वार, गंगा और धार्मिक परंपराओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात हुई। अंबानी परिवार के इस योगदान के लिए गंगा सभा ने आभार व्यक्त किया है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह दान हर की पैड़ी के लिए एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक सहयोग माना जा रहा है ।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article