रुड़की/उत्तराखंड_25 अक्टूबर 2025
उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र के मंगलौर मोहल्ला पठानपुरा में उस समय अफरा-तफ़री मच गई जब एक भिखारिन महिला के झोले से करीब एक लाख रुपये नकद बरामद हुए। बताया जा रहा है कि यह महिला पिछले लगभग 13 वर्षों से एक ही मकान के बाहर अपना जीवन गुजार रही थी।
स्थानीय निवासियों ने जब महिला को वहां से हटाने का प्रयास किया, तो उसके झोले के अंदर रखे नोटों के बंडल देखकर सभी दंग रह गए। देखते ही देखते वहां भीड़ जुट गई और लोगों ने तुरंत इस मामले की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और झोले में मिली नकदी की गिनती शुरू की। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, रकम करीब एक लाख रुपये के आसपास है। पुलिस फिलहाल महिला से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में है कि इतने बड़ी राशि उसके पास कैसे आई।
मोहल्ले में इस घटना के बाद से तरह-तरह की चर्चाएं तेज हैं। कुछ लोगों का कहना है कि महिला ने वर्षों में धीरे-धीरे यह रकम जुटाई होगी, जबकि कुछ इसे किसी छिपे रहस्य से जोड़कर देख रहे हैं।


