प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी जापान यात्रा के दौरान बुलेट ट्रेन का अनुभव लिया। इस दौरान उन्होंने जापानी नेताओं के साथ भारत–जापान साझेदारी और विकास की संभावनाओं पर बातचीत की।(फोटो – पीटीआई)
टोक्यो/नई दिल्ली, 30 अगस्त 2025(खबर सूत्र पीआईबी)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय जापान यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा और प्रीफेक्चर्स के राज्यपालों से मुलाकात की। मोदी ने कहा कि भारत और जापान का रिश्ता समय की कसौटी पर खरा उतरा है और अब दोनों देश मिलकर विकास का नया अध्याय लिखेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के प्रीफेक्चर्स (राज्यपालों) के साथ बातचीत में कहा कि भारत और जापान का रिश्ता हजारों साल पुराना है और आज यह रिश्ते नए दौर में प्रवेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देश ट्रेड, टेक्नोलॉजी, टूरिज़्म, सुरक्षा, स्किल और संस्कृति के क्षेत्र में मिलकर काम कर रहे हैं।
नई पहल की शुरुआत
प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री इशिबा के साथ मिलकर State–Prefecture Partnership Initiative लॉन्च किया। इसके तहत हर साल कम से कम तीन भारतीय राज्य और तीन जापानी प्रीफेक्चर आपसी दौरे करेंगे। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी सिर्फ कागज़ तक नहीं, बल्कि लोगों और समृद्धि तक पहुँचे।
गुजरात से राष्ट्रीय मॉडल तक
मोदी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने पॉलिसी आधारित शासन और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर दिया। प्रधानमंत्री बनने के बाद इसी सोच को राष्ट्रीय नीति का हिस्सा बनाया गया।
उन्होंने बताया कि भारत ने One District One Product, Aspirational Districts, और Vibran
शिक्षा और कौशल विकास:_मोदी ने कहा कि भारतीय छात्रों को जापान की यूनिवर्सिटीज़ में पढ़ाई का मौका मिलना चाहिए। इसके लिए नया Action Plan शुरू किया गया है। अगले 5 वर्षों में 5 लाख लोगों का एक्सचेंज और 50,000 भारतीय skilled professionals को जापान भेजा जाएगा।


