नवाचार, पर्यावरण, स्टार्टअप और युवा शक्ति पर बोले प्रधानमंत्री
नई दिल्ली:_ 30/11/2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम में राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारत अनेक क्षेत्रों में नई ऊँचाइयों को छू रहा है।
भारत शहद उत्पादन में नए रिकॉर्ड स्थापित कर रहा है: पीएम मोदी
पीएम ने यह भी बताया कि भारत ने 357 मिलियन टन अनाज उत्पादन के साथ इतिहास रच दिया है, जो 10 साल पहले की तुलना में 100 मिलियन टन अधिक है।उन्होंने विशेष रूप से शहद उत्पादन (Honey Production) में भारत की ऐतिहासिक प्रगति का उल्लेख किया, जिसे उन्होंने “ग्रामीण समृद्धि का नया आधार” बताया।
शहद उत्पादन में भारत का रिकॉर्ड तोड़ सफर
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में बीते वर्षों में मधुमक्खी-पालन (Bee-Keeping) को लेकर अभूतपूर्व जागरूकता बढ़ी है।
11 साल पहले भारत में शहद उत्पादन 76,000 मीट्रिक टन था।अब यह बढ़कर 1.5 लाख मीट्रिक टन से भी अधिक हो गया है।
उन्होंने बताया कि ‘हनी मिशन प्रोग्राम’ के तहत खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने ग्रामीणों, महिलाओं और छोटे किसानों को सशक्त बनाने के लिए 2.25 लाख से अधिक बी-बॉक्स (Bee-Boxes) वितरित किए हैं।प्रधानमंत्री ने कहा कि “हनी मिशन गांवों में आय बढ़ाने का मजबूत माध्यम बन रहा है। इससे हजारों परिवारों की आर्थिक स्थिति बदली है।”
स्टार्टअप, नवाचार और युवा ऊर्जा पर जोर
पीएम ने कहा कि भारत के युवा आज गांव-कस्बों से भी ऐसे नवाचार कर रहे हैं जिन्हें दुनिया सराह रही है। स्टार्टअप इकोसिस्टम नए रोजगार और नई आशाएं पैदा कर रहा है।उन्होंने स्टार्टअप, पर्यावरण और ‘वोकल फॉर लोकल’ पर भी देशवासियों को प्रेरित किया।
पर्यावरण संरक्षण—मिशन LIFE
प्रधानमंत्री ने प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की अपील की और कहा कि “छोटे-छोटे प्रयास भी पृथ्वी को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”
“वोकल फॉर लोकल’ की फिर अपील
त्योहारों और वर्षांत के खरीदारी सीजन का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि स्थानीय उत्पाद खरीदकर हम देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बना सकते हैं।
खेलों में उपलब्धियां और सामाजिक अभियान
उन्होंने खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन और देशभर में चल रहे स्वच्छता, रक्तदान, वृक्षारोपण जैसे अभियानों की सराहना की।
प्रेरक संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन
प्रधानमंत्री ने कहा—“भारत की शक्ति उसका नागरिक है। यदि हम मिलकर प्रयास करें, तो देश हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।”कार्यक्रम के अंत में पीएम ने कहा कि “भारत की प्रगति में हर नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है।”


