36.3 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

बालक आलोक वर्मा को 07 वर्ष की आयु में दिया SSP रामकृष्ण साहू बेमेतरा ने अनुकंपा नियुक्ति,,

Must read

07 वर्ष की आयु में बना बाल आरक्षक, एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) ने सौंपा अनुकंपा नियुक्ति पत्र।

   बेमेतरा:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज एक मार्मिक क्षण देखने को मिला, जब मात्र 07 वर्षीय मासूम आलोक वर्मा को अनुकंपा आधार पर बाल आरक्षक के पद पर नियुक्त किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) द्वारा आलोक को नियुक्ति आदेश सौंपते हुए उसके सिर पर स्नेह से हाथ फेरते हुए कहा गया, "अब आप भी पुलिस के सदस्य हो गए हैं।"

  आलोक अपनी मां श्रीमती प्रीतिलता वर्मा एवं चाचा संजय वर्मा के साथ एसएसपी कार्यालय पहुँचा था। इस दौरान अधिकारियों ने आत्मीय व्यवहार के साथ नियुक्ति प्रक्रिया को पूर्ण कराया। परिजनों ने इस सहयोग व संवेदनशीलता के लिए वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।


    आलोक वर्मा के पिता स्व.श्री संदीप वर्मा, जो इस इकाई में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे, का 03 मार्च 2025 को आकस्मिक निधन हो गया है। इस दुखद घटना के बाद, दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक महोदय रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के द्वारा अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। सभी प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत आलोक को पुलिस विभाग में बाल आरक्षक के पद पर नियुक्त किया गया।

  इस अवसर पर मुख्यलिपिक उप निरीक्षक (अ) हरिओंम विश्वकर्मा, स्थापना/एसआरसी लिपिक दीपक गर्जेवाल, उप निरीक्षक आर. के. कश्यप, एसपी रीडर सउनि विष्णु सप्रे, बाल आरक्षक की मां श्रीमती प्रीतिलता वर्मा, चाचा संजय वर्मा एवं अन्य स्टाफ मौजुद रहें।
- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article