31.1 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

रायपुर लोकसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण को मिली बड़ी सौगात: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया भूमिपूजन

Must read

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आज रायपुर लोकसभा क्षेत्र के तिल्दा और खरोरा में ₹100 करोड़ की लागत से बनने वाले विभिन्न सड़कों के निर्माण, जीर्णोद्धार और चौड़ीकरण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर क्षेत्र की जनता को बड़ी सौगात देते हुए सांसद अग्रवाल ने कहा कि सड़कें किसी भी राज्य या क्षेत्र के विकास की रीढ़ होती हैं।

Janchoupal36(x, पूर्व ट्विटर)19/06/2025

सांसद के विचार:_सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि यह कार्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सोच “विकसित भारत, समृद्ध भारत एवं सशक्त छत्तीसगढ़” की दिशा में एक और मजबूत कदम है।
उन्होंने कहा कि सड़कें न केवल आवागमन का साधन हैं, बल्कि सामाजिक, आर्थिक और औद्योगिक उन्नति का आधार भी बनती हैं

विकास की दिशा में एक और कदम

इस भूमिपूजन कार्यक्रम के साथ ही रायपुर लोकसभा क्षेत्र में विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सांसद अग्रवाल के प्रयासों से क्षेत्र की जनता को बेहतर सड़क सुविधाएं मिलने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र के विकास को और अधिक गति मिलेगी।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री टंक राम वर्मा, विधायक अनुज शर्मा , जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल , नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला वर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष टिकेश्वर मनहरे सहित जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

तिल्दा क्षेत्र में करीब 37 करोड़ रूपए की लागत का …
➡️ सरोरा से बिनायक तक 4.2 किमी सड़क निर्माण
➡️ सांकरा से तिल्दा होते हुए सासाहोली तक 10 किमी एनएच मार्ग का जीर्णोद्धार एवं चौड़ीकरण

खरोरा क्षेत्र में…
➡️ मोहरेंगा से कठिया (मोहरा) तक 12.5 किमी सड़क का मजबूतीकरण व चौड़ीकरण (लागत ₹3109 लाख)
➡️ नवागांव–बेलदार सिवनी–सोनभट्टा–कठिया तक 12.5 किमी मार्ग का निर्माण (लागत ₹3058 लाख)

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article