भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन कॉन्सिल (BJMTUC), बिलासपुर की बैठक संपन्न
स्थान: होटल साईं अमृत, बिलासपुर (छ.ग)
दिनांक: 07-09-2025_ Janchoupal36
आज दिनांक 7 सितम्बर 2025 को बिलासपुर शहर में भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन कॉन्सिल (BJMTUC) की एक महत्वपूर्ण बैठक होटल साईं अमृत में संपन्न हुई। इस संघर्षशील मंच पर शहर और ग्रामीण इलाकों से आए लगभग 250 से अधिक साथी मजदूरों की सशक्त भागीदारी रही, जो मजदूर एकता की ताक़त का प्रमाण है।
बैठक का संचालन करते हुए जिला महासचिव कॉमरेड संदीप कुमार ने सभी साथियों का जोशीले अंदाज़ में स्वागत करते हुए कहा –
“यह संगठन किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि हम सब मेहनतकशों का है। हम सब मिलकर ही शोषण और अन्याय के खिलाफ मज़बूत आवाज़ उठाएंगे!”
मजदूर हित के मुद्दे केंद्र में रहे
इस बैठक का मूल उद्देश्य श्रमिकों पर हो रहे अन्याय, महिला कर्मियों की सुरक्षा, वेतन वृद्धि, चिकित्सा सुविधाएं और कार्यस्थल पर सम्मान जैसे ज़रूरी मुद्दों पर चर्चा करना था। सभी वक्ताओं ने यह स्पष्ट किया कि अब और चुप नहीं बैठा जाएगा – अब हर अन्याय के खिलाफ संघर्ष होगा, संगठित होगा, निर्णायक होगा।
नेतृत्व की आवाज़ बनी प्रेरणा
जिलाध्यक्ष कॉमरेड शाहिद रज़ा ने अपने ओजस्वी भाषण से मजदूर साथियों में नया जोश और ऊर्जा भर दी। उन्होंने कहा –
“जब तक मजदूर संगठित नहीं होंगे, तब तक शोषण का चक्र नहीं टूटेगा। लेकिन अब मजदूर जाग चुका है!”
इस मौके पर जिला सचिव शेख असलम, राज कुमार बर्मन, श्रीराम बर्मन सहित कई समर्पित साथियों ने संगठन को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसकी सभी ने खुले दिल से सराहना की।
एकता और संगठित ताक़त का संकल्प
महासचिव संदीप कुमार ने अपने भाषण में बताया कि यूनियन से जुड़ने के फायदे केवल व्यक्तिगत नहीं, सामूहिक होते हैं। उन्होंने कहा –
“हम सब एक परिवार हैं – एक साथ रहेंगे, एक साथ लड़ेंगे, और एक साथ जीतेंगे!”
उन्होंने यह भी दोहराया कि BJMTUC एक मज़बूत स्तंभ है, जो हर मजदूर के हक और हकूक की लड़ाई लड़ रहा है। सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर यह संकल्प लिया कि संगठन को और मजबूत बनाएंगे और अत्याचार के विरुद्ध एकजुट रहेंगे।
प्रदेश नेतृत्व का मार्गदर्शन
इस कार्यक्रम की सफलता में प्रदेश अध्यक्ष कॉमरेड बृजेश शर्मा और संभाग अध्यक्ष ॐ प्रकाश साहू का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। साथ ही जिला सचिव राम बिरिया, मीडिया प्रभारी शेख असलम, मुख्य सलाहकार राजा मुखी, छत्तीसगढ़ बाउंसर संघ के प्रदेश सचिव राजू वस्त्रकार, भाई चंदू जी एवं अन्य सभी संगठन के साथीगण उपस्थित रहे।
अंत में…
कार्यक्रम का समापन “मजदूर एकता ज़िंदाबाद”, “श्रमिकों की एकता अमर रहे”, “संगठन ही शक्ति है” जैसे नारों के साथ हुआ। यह बैठक केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक आंदोलन की नई शुरुआत थी।
🔴 संगठित होइए – संघर्ष करिए – अधिकार पाइए!
🔴 BJMTUC – हर मज़दूर की आवाज़!


