36.3 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

बेमेतरा के थाना प्रभारी निलंबित:_एसएसपी ने की कार्रवाई

Must read

थाना प्रभारी पर बड़ा एक्शन, एसएसपी रामकृष्ण साहू ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, निलंबन आदेश जारी

बेमेतरा/ छत्तीसगढ़
बेमेतरा के थाना प्रभारी दुलेश्वर चंद्रवंशी को एसपी रामकृष्ण साहू ने निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद अब वे रक्षित केंद्र में पदस्थ होंगे।
निलंबन आदेश में कहा गया है कि निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी थाना प्रभारी बेमेतरा द्वारा अपने शासकीय कर्तव्य के विपरीत / दौरान अशोभनीय व संदिग्ध आचरण प्रदर्शित करने के फलस्वरूप तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर रक्षित केन्द्र बेमेतरा में आगामी आदेश पर्यन्त तक सम्बद्ध किया जाता है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ते आदि की पात्रता होगी । आदेश से स्पष्ट होता है कि बेमेतरा के थाना प्रभारी दुलेश्वर चंद्रवंशी को एसपी रामकृष्ण साहू ने निलंबित कर दिया है। उन पर शासकीय कर्तव्य के दौरान अशोभनीय और संदिग्ध आचरण प्रदर्शित करने का आरोप लगाया गया है। निलंबन आदेश के साथ ही उन्हें रक्षित केंद्र में पदस्थ करने का आदेश भी जारी कर दिया गया है।


यह कार्रवाई एसपी ने अपने अधिकार क्षेत्र में की है, और निलंबित टीआई को अब रक्षित केंद्र में अपनी ड्यूटी संभालनी होगी। कुछ खबरों के अनुसार, यह कार्रवाई डिप्टी सीएम विजय शर्मा की सिफारिश पर की गई है, जिन्होंने कार्यकर्ताओं की शिकायत पर यह कदम उठाया ।





- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article