राजू चल राजू अपनी मस्ती में तू
मुंबई, 11 नवंबर 2025।
हिंदी सिनेमा जगत से बेहद सुखद खबर सामने आई है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है हालात अभी स्थिर है। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे हैं।
धर्मेंद्र, जिन्हें प्यार से “ही-मैन ऑफ बॉलीवुड” कहा जाता है, ने अपने करियर में “शोले”, “चुपके-चुपके”, “धरम वीर”, “अनुपमा”, “सत्यकाम” और “यादों की बारात” जैसी अनगिनत यादगार फिल्में दीं। सादगी, सहज अभिनय और दमदार संवाद शैली के कारण उन्होंने करोड़ों दर्शकों के दिलों में जगह बनाई।
परिवार के सूत्रों के मुताबिक, इस समय उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल परिवार के साथ मौजूद हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म इंडस्ट्री की तमाम बड़ी हस्तियों — अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, सलमान खान, अक्षय कुमार समेत कई कलाकारों — ने धर्मेंद्र के स्वास्थ्य की कामना व्यक्त किया है।
“धर्मेंद्र जी भारतीय सिनेमा के एक ऐसे प्रतीक हैं जिन्होंने अपनी सादगी और अभिनय से पीढ़ियों को जोड़ा। उनका सिने जगत में रहना बड़े गर्व सम्मान की बात है” ईश्वर उनकी उम्र लंबी करें और उन्हें जल्द से जल्द स्वस्थ करें।
धर्मेंद्र ने करीब छह दशकों तक हिंदी सिनेमा को अपने अद्भुत अभिनय से समृद्ध किया है। उनके उत्तम स्वास्थ्य की उनके फैंस इंतजार कर रहे और भारतीय फिल्म उद्योग ने अपने सबसे बड़े और प्यारे सितारे की चमक देखना चाहते है।


