जनचौपाल 36
दिनांक – 29 सितम्बर 2025
जिला – बेमेतरा, थाना – नवागढ़ पुलिस
घटना का सार
थाना नवागढ़ क्षेत्र में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक मैसेज को हटाने के विवाद के चलते हुई मारपीट में एक युवक की चाकू से हत्या कर दी गई। आरोपी विधि के साथ संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़कर माननीय किशोर न्याय बोर्ड, न्यायालय में पेश किया है।
घटना का विवरण
– प्रार्थी गुलाब गायकवाड (उम्र 45 वर्ष), निवासी लालपुर (हरदी), थाना नवागढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पुत्र टार्जन गायकवाड और एक विधि के साथ संघर्षरत बालक के बीच सोशल मीडिया मैसेज को हटाने को लेकर पहले से विवाद चल रहा था।
– 25 सितम्बर 2025 की शाम लगभग 07 बजे बाजार चौक चबूतरा (नीम पेड़ के पास) पर टार्जन अपने साथी के साथ बैठा था।
उसी समय आरोपी बालक वहां आया और कहा-सुनी करने लगा। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने टार्जन के पेट में चाकू से वार किया और मौके से फरार हो गया।
– गंभीर रूप से घायल टार्जन को शासकीय अस्पताल नवागढ़ ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
– प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में आरोपी पर धारा 103(1) BNS एवं 3(2)(V) SC/ST Act के तहत अपराध दर्ज किया गया।
– पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण एवं शव पंचनामा की कार्यवाही की।
_सीन ऑफ क्राइम यूनिट, बेमेतरा की वैज्ञानिक टीम की मदद ली गई।
– आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया।
– आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त किया गया।
– आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय किशोर न्याय बोर्ड में प्रस्तुत कर दिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन
इस गंभीर प्रकरण की जांच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन और अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह** के मार्गदर्शन में की गई।
जांच कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बेमेतरा श्रीमती कौशिल्या साहू एवं डीएसपी श्रीमती संतोषी ग्रेस के नेतृत्व की अहम भूमिका रही।
पुलिस टीम का योगदान
इस त्वरित और सफल कार्यवाही में थाना नवागढ़ की पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा। इसमें – उप निरीक्षक अलील चंद, सउनि दीनानाथ सिन्हा ,प्रधान आरक्षक गोपाल ध्रुव, अजय बंजारे, अशोक तिर्की, ओम प्रकाश मनहरे ।
– आरक्षक राजेन्द्र साहू, ओंकार निर्मलकर, मेलाराम यादव, रविकांत चंद्रवंशी, कैलाश पाटिल, राज आडिल, सुरेश साहू, भूपेन्द्र चंद्रवंशी सहित पूरे पुलिस स्टाफ की मेहनत और तत्परता सराहनीय रही।
“सोशल मीडिया विवाद में युवक की हत्या”, पुलिस की त्वरित कार्रवाई


