31.1 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

छत्तीसगढ़ के तीन जिलों में दर्दनाक सड़क हादसे, तीन की मौत – तीन गंभीर घायल

Must read

छत्तीसगढ़ समाचार | जनचौपाल36 | 23 अक्टूबर 2025

छत्तीसगढ़। बुधवार, 22 अक्टूबर 2025 का दिन राज्य के लिए बेहद दर्दनाक साबित हुआ। प्रदेश के तीन जिलों – बेमेतरा, गरियाबंद और जशपुर में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई,

बेमेतरा : आबकारी विभाग की स्कॉर्पियो की टैंकर से भिड़ंत, एक की मौत
बेमेतरा जिले के जेवरा मार्ग (राजमार्ग 30A) पर बुधवार शाम एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई।
आबकारी विभाग की स्कॉर्पियो वाहन की पेट्रोल टैंकर से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर शराब की बोतलें बिखर गईं, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।
हादसे में एक आबकारी कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात बहाल किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

गरियाबंद : हिट एंड रन में चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत
गरियाबंद जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 130C पर बुधवार को एक हिट एंड रन की घटना में चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक से यात्रा कर रहे थे और किनारे उतरते समय एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गया।

जशपुर : स्टंट के दौरान KTM बाइक और स्कॉर्पियो की भिड़ंत, दो युवक घायल
जशपुर जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र के गम्हरिया चौक पर एक तेज रफ्तार KTM बाइक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक सड़क पर स्टंट कर रहे थे।
टक्कर में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक को जिला चिकित्सालय जशपुर में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरे को रांची रेफर किया गया है।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article