31.1 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

रास्ता रोककर लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, नगदी, मोबाइल व वाहन बरामद

Must read

छत्तीसगढ़/बेमेतरा 07/09/2025–

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मॉनिटरिंग में बेमेतरा पुलिस द्वारा अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना नवागढ़ एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम को रास्ता रोककर लूट करने वाले तीन आरोपियों को पकड़ने में बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

घटना का संक्षिप्त विवरण:
प्रार्थी मदन मनहर (50 वर्ष), निवासी छेरकापुर, थाना नवागढ़ द्वारा दिनांक 01.09.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 26.08.2025 को भाटापारा से धान बिक्री व उधारी की कुल ₹1,87,774 की रकम लेकर मोटरसाइकिल से छेरकापुर लौटते समय बेलटुकरी मोड़ के पास तीन अज्ञात व्यक्तियों ने रास्ता रोककर चाकू व बेल्ट की नोक पर मारपीट कर नकद राशि व मोबाइल लूट लिया।
प्रकरण में थाना नवागढ़ में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 309(6), 126(2), 3(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

सूचना संकलन एवं कार्यवाही:
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना नवागढ़ एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम का गठन किया गया।
त्रिनयन एप एवं सायबर सेल के तकनीकी विश्लेषण की मदद से आरोपी कोमल यदु को पकड़ा गया।पूछताछ में उसने अपने अन्य दो साथियों – तोसन यदु व डिगेश्वर यदु (निवासी रोहरा, थाना भाटापारा ग्रामीण, बलौदाबाजार) के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

बरामद सामग्री:
नगदी रकम – ₹20,800/-
03 नग मोबाइल – कीमत ₹15,000/-
घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल – कीमत ₹30,000/-
चाकू, बेल्ट सहित कुल जुमला – ₹65,800/- की संपत्ति जप्त की गई।

गिरफ्तार आरोपी:
तोसन यदु पिता ननका यदु, उम्र 24 वर्ष
डिगेश्वर यदु पिता सीताराम ऊर्फ छन्नू यदु, उम्र 22 वर्ष
कोमल यदु पिता लक्ष्मीनारायण यदु, उम्र 19 वर्ष
(सभी निवासी – रोहरा, थाना भाठापारा ग्रामीण, जिला बलौदाबाजार)
तीनों आरोपियों को दिनांक 06.09.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर, दिनांक 07.09.2025 को माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया है। एक फरार आरोपी की तलाश जारी है।

उल्लेखनीय योगदान:
इस कार्रवाई में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी नवागढ़ उप निरीक्षक अलील चंद, सउनि रघुवीर सिंह, प्रधान आरक्षक गोपाल ध्रुव, अजय बंजारे, लोकेश सिंह, मोहित चेलक, आरक्षक नुरेश वर्मा, रेखन साहू, विनोद सिंह, जयकिशन साहू, मोतीलाल जासवाल, ओकार निर्मलकर, राहुल दुबे, राजेन्द्र साहू, रविकांत चंद्रवंशी, भूपेन्द्र चंद्रवंशी, जितेन्द्र धनकर सहित समस्त थाना नवागढ़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article