34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

भगोड़े आर्थिक अपराधियों से देश ने वसूला 19,187 करोड़ रुपये, बचा 38,813 करोड़

Must read

नई दिल्ली/02/12/2025

खबर के अनुसार सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र में आर्थिक भगोड़ों के खिलाफ अपनी कार्रवाई और वसूली की जानकारी पेश की है। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश के 15 प्रमुख भगोड़ों पर भारतीय बैंकों का कुल 58,000 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया है, जिसमें विजय माल्या और नीरव मोदी जैसे बड़े आर्थिक अपराधी शामिल हैं।

मुख्य जानकारी आंकड़ों पर

– देश के 15 भगोड़ों ने कुल 58,000 करोड़ रुपये का गबन किया है।
– इन भगोड़ों में सबसे बड़ा हिस्सा विजय माल्या का है, जिन पर 22,065 करोड़ रुपये का बकाया है।
– नीरव मोदी पर 9,656 करोड़ रुपये का कर्ज है।
– सरकार अब तक कुल 19,187 करोड़ रुपये की वसूली कर चुकी है।
– विजय माल्या से लगभग 14,000 करोड़ रुपये की वसूली हो चुकी है।
– नीरव मोदी से 545 करोड़ रुपये की वसूली हुई है।

सरकार ने बताया कि भगोड़ा आर्थिक अपराधियों की संपत्तियों जैसे हवेली, बंगले, लग्जरी वाहन, जमीन और घरों को जब्त कर नीलाम करने की कार्रवाई तीव्रता से चल रही है। फ्यूजीटिव इकोनॉमिक ऑफेंडर एक्ट-2018 के तहत कुल 15 व्यक्तियों को भगोड़ा घोषित किया गया है और भारतीय जांच एवं सुरक्षा एजेंसियों को आर्थिक अपराधियों को पकड़ने और देश वापस लाने के लिए पूर्ण अधिकार दिए गए हैं।

सरकार का कहना है कि यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी और दुनिया के किसी भी कोने में छिपे अपराधियों को वापस लाकर सजा दिलाई जाएगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article