25.1 C
Raipur
Tuesday, July 21, 2026

सोनपुरी हत्या कांड में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के सख्त निर्देश…

Must read

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) ने ली राजपत्रित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक।

बेमेतरा, पुलिस चौकी संबलपुर क्षेत्रांतर्गत सोनपुरी गांव में घटित जघन्य हत्या की घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में राजपत्रित अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक ली।

  बैठक के दौरान फरार संदेही आरोपी सोहन राजपूत उम्र 30 साल की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु सभी संभावित पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। एसएसपी श्री साहू ने जांच दल को निर्देशित किया कि वे हर संभव प्रयास कर आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें तथा प्रकरण की विवेचना नया कानून 2023 के प्रावधानों के तहत पूर्ण कर शीघ्र न्यायालय में प्रस्तुत करें।

 इस उच्चस्तरीय बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, उप पुलिस अधीक्षक कमल नारायण शर्मा, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो तथा प्रभारी सायबर सेल उप निरीक्षक मयंक मिश्रा उपस्थित रहे।
- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article