36.3 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

चोरी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ₹2.43 लाख का माल जब्त

Must read

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन में बेमेतरा जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना नांदघाट पुलिस टीम को चोरी के एक गंभीर मामले में बड़ी सफलता मिली है।

Janchoupal 36 दिनांक: 06 अगस्त 2025
🖊️ जनसम्पर्क कार्यालय, बेमेतरा पुलिस

नांदघाट थाना अंतर्गत ग्राम मेहना निवासी प्रार्थिया श्रीमती कलिन्द्री साहू (उम्र 60 वर्ष) ने 4 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने रात के समय उनके घर का दरवाज़ा तोड़कर भीतर रखे नकदी ₹2.15 लाख और चांदी-स्वर्ण आभूषण सहित करीब ₹2.65 लाख के सामान की चोरी कर ली।

प्रकरण में थाना नांदघाट में धारा 331(4), 305(A)BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी श्री साहू के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह और एसडीओपी श्री मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।

तत्काल कार्रवाई में मुखबिर की सूचना पर आरोपी राकेश साहू उर्फ लल्लू (उम्र 32 वर्ष, निवासी मेहना) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के पास से:
नकद ₹19,500
मोबाइल फोन (कीमत ₹33,000)
यामाहा बाइक (कीमत ₹1,50,000)
सोने-चांदी के जेवरात (कीमत ₹41,400)
कुल ₹2,43,900 मूल्य की संपत्ति जब्त की गई।
आरोपी को 5 अगस्त को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भुनेश्वर यादव, सउनि यागेश्वर देशमुख, आरक्षक बालमुकुंद सिंह, नरेन्द्र बंजारे एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
🔹 बेमेतरा पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article